पदोन्नति फोरगो का क्या प्रभाव होता हैं?
पदोन्नति फोरगो का ACP पर क्या प्रभाव होता हैं?
पदोन्नति फोरगो का MACP पर क्या प्रभाव होता हैं?
प्रश्न:- फोरगो का ACP/MACP पर क्या प्रभाव होता हैं?
1 .पदोन्नति फोरगो करने से आर्थिक एवम वरिष्ठता दोनो में नुकसान होता है अतः फोरगो बहुत सोच विचार कर करना चाहिए।
2. फोरगो करने से पूर्व की स्वीकृत एसीपी की वसूली अब नही होती है परन्तु Due एसीपी पुनः पदोन्नति पर जॉइन करने के बाद Due Acp Date में फोरगो अवधि जोड़ने के बाद से स्वीकृत होती है।
प्रश्न:-मेरी अभी अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक के पद पर पदोन्नति हुई है यदि मैं उसको फोरगो करता हूँ तो आगे क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर:- (1) पदोन्नति पर फोरगो करने पर अब पूर्व से स्वीकृत ACP की वसूली नही होगी।
(2) वर्तमान नियमो के अन्तर्गत फोरगो करने पर पदोन्नति में वापस दो डीपीसी वर्ष के बाद पुनः पदोन्नति की पात्रता सूची में नाम आता है अर्थात फोरगो के बाद दो डीपीसी वर्ष के बाद पुनः पदोन्नति होती है।
(3) फोरगो करने से Next में मिलने वाली ACP पुनः पदोन्नति पर जॉइन करने के बाद Due date में फोरगो अवधि जोड़ने के बाद स्वीकृत होती है।
नोट-(1) पदोन्नति पर फोरगो करने से आर्थिक एवं वरिष्ठता दोनों में नुकसान होता है अतः अच्छी तरह सोच विचार कर ही पदोन्नति का फोरगो करे।
(2) पदोन्नति पर फोरगो करने का निर्णय कर लिया है तो इसकी सूचना DDO के माध्यम से पदोन्नति आदेश जारी करने वाले अधिकारी को भेजे जिससे वह आपके फोरगो की सेक्शन निकालेंगे जिससे 2 डीपीसी बाद आपका नाम पदोन्नति के लिए वापस पात्रता सूची में जोड़ा जा सके।
(3) DDO द्वारा फोरगो की एंट्री अपने सर्विस बुक में करवावे।
एडमिन पैनल
पे मैनेजर इन्फो
दिलीप कुमार
एडमिन पैनल
पे मैनेजर इन्फो
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े – https://t.me/sarkariresult2024net