राज्य कर्मचारी के लिए पेंशन गणना योग्य सेवा
राजस्थान राज्य कर्मचारी के लिए पेंशन गणना योग्य सेवा
राज्य कर्मचारी के लिए पेंशन गणना योग्य सेवा के संबंध में जानकारी ——
राज्य कर्मचारी के सेवानिवृत होने, सेवाच्युत होने या त्याग-पत्र देने के समय प्रभावी नियमों के अनुसार पेंशन या पारिवारिक पेंशन देय होगी। अधिवार्षिकी आयु पर सेवा निवृति व सेवा में रहते मृत्यु पर अंतिम दिन कार्य दिवस माना जाता है, लेकिन स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति की दशा में सेवा निवृत्ति का दिन अकार्य दिवस होगा।
किसी गम्भीर अपराध या दुराचरण का दोषी होने पर पेंशन रोकी जा सकती है।
अवधि जो पेंशन में गणना योग्य नहीं होती —-
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पूर्व की गई सेवा अवधि।
अप्रेन्टिस सेवा अवधि।
बिना वेतन अवकाश जो चिकित्सा प्रमाण-पत्र के आधार पर नहीं लिया गया है, अनुपस्थिति, ओवर स्टे एवं वह निलम्बन अवधि जिसका निर्णय सेवा में गणना योग्य नहीं किया गया हो तथा ऐसा व्यवधान जो नियमानुसार पेंशन योग्य सेवा के लिए गणना हेतु मान्य नहीं किया गया हो। (नियम 12 पेंशन नियम 1996)
अधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण-पत्र के आधार पर उच्चतर वैज्ञानिक एवं तकनीकी अध्ययन के लिए, प्राकृतिक आपदा एवं नागरिक अशांति के कारण लिया गया असाधारण अवकाश एवं सभी प्रकार के अवकाश, जिनमें अवकाश वेतन का भुगतान किया गया है, पेंशन हेतु मान्य हैं । जब तक अनुशासनिक अधिकारी निलम्बन अवधि को अयोग्य मानने के आदेश न दे, निलम्बन अवधि पेंशन योग्य सेवा में मान्य होगी। सेवा समाप्ति या पदच्युति पूर्व की सेवा को जब्त करती है, इन मामलों में पेंशन देय नहीं होती। कर्मचारी की राज्य सेवा में नियमित पद पर प्रथम नियुक्ति दिनांक से पेंशन योग्य सेवा मानी जाती है, जब तक बिना किसी व्यवधान के वह राज्य सरकार के किसी पद पर पदस्थापित रहता है।
सेवा अवधि की गणना —– पेंशन योग्य सेवा में पूर्ण की गई छ: माही अवधि गिनी जाती है। तीन माह से कम सेवा होने पर इसे गणना में सम्मिलित नहीं किया जाता है। तीन माह एवं अधिक की सेवा को पूर्ण छ:माही सेवा में सम्मिलित किया जाएगा। वर्तमान नियमों के अंतर्गत कुल 56छ: माही अर्थात 28वर्ष की सेवाएँ पूर्ण होने पर पूर्ण पेंशन ( बेसिक वेतन की 50%) देय होती है। इससे अधिक सेवाएँ होने पर भी अधिकतम यही मानी जाएगी। पेंशन नियम 54 (3)
लीलाराम प्रधानाचार्य
MGGS मुबारिकपुर (रामगढ़ )
अलवर एडमिन पैनल
पे मेनेजर इन्फो