अधिक भुगतान की वसूली कैसे करे?
कार्मिक से वसूल अधिक भुगतान की राशि राजकोष में कैसे जमा करवायी जायेगी?
प्रश्न:-1. किसी कार्मिक को वेतन/यात्रा भत्ता/चिकित्सा परिचर्या राशि अथवा अन्य किसी प्रकार का अधिक भुगतान होने के कारण वसूल की गयी राशि को किस प्रकार जमा करवाया जायेगा?
सन्दर्भ आय व्यय जयपुर दिनांक 18.10.2018 को जारी परिपत्र के क्रम में
1.पिछले वर्षो की अधिक भुगतान की वसूली की स्थिति में जमा हेतु निम्न प्रक्रिया रहेगी
- egras.raj.nic.in पर स्कूल / कार्यालय का लोगिन करे
- Minus Expenditure select करे
- वहां PROFILE CREATE करे
- DEPARTMENT NAME : 70-secondary Education चयन करे
- इसके बाद Major Head 2202-सामान्य शिक्षा चयन करेंगे
इससे सारे बजट हेड की सूचि leftside में open होगी,फिर निम्न प्रक्रिया करे
- इनमे से 2202-02-911-01-01 का चयन करेंगे
- प्रा. शिक्षा के कार्यालय हेतु बजट मद 2202-01-911-01-00 का चयन किया जायेगा
- DITE हेतु बजट मद 2202-80-911-01-00 का चयन किया जायेगा
- अपनी सुविधा अनुसार प्रोफाइल नाम रखें
- OBJECT HEAD 98- चयन करें
- भुगतान किये गये बजट मद के अनुसार SF/CA चयन करें
- इसके बाद VOTED का चयन करे तथा सबमिट कर दे
- इस प्रकार प्रोफाइल बनाने के बाद वसूली राशि का चालान बनाया जा सकता हैं
ROP करने की प्रक्रिया
ROP केसे करे?
प्रश्न :-2.पेमैनेजर पर चालू वित्तीय वर्ष में किसी कर्मचारी को गत माह के दौरान किसी कारणवश अधिक भुगतान हो गया हो तो उसे वसूलने के लिए Auto process में ROP करने की प्रक्रिया बताइये।
उत्तर :- 1. Paymanager.raj.nic.in साइट ओपन कर Ddo लॉगिन करते हैं।
2 . Bill processing से पहले यानी माह की 15 तारीख से पहले ।
3 . Employee pay details —> Send Otp —-> Otp Submit कर। निम्न जानकारी भरते हैं :-
Select month :- Select year :-
Select group :- ग्रुप का चयन करने पर
उस ग्रुप के सभी कर्मचारियों के नाम प्रदर्शित होंगे अब जिस कर्मचारी कि ROP करनी है उनके नाम पर क्लिक करते हैं तो उसके अलाउंस और डिटेक्शन प्रदर्शित होंगे अब
4 . Add allowance पर क्लिक करने पर निम्न जानकारी भरते हैं :-
Select allowance :- ROP (123)
Type :- Amount
Amount :- ROP की राशि भरते हैं।
Reason :- ROP का कारण लिखते हैं।
Submit बटन पर क्लिक करते हैं तो
Allowance added successfully का मैसेज आ जाएगा और उसके नीचे अलाउंस और उसकी राशि प्रदर्शित होगी।
अब Exit पर क्लिक कर बाहर आ जाते हैं ।
5 . 15 तारीख बाद बिल ऑटो प्रोसेस होने पर रिपोर्ट चेक करें ROP की गई राशि का मिलान करें
सही होने पर ROP से संवंधित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
6 . Salary bill confirmation for Treasury ऑप्शन से OTP द्वारा बिल ट्रेजरी फॉरवर्ड करते हैं।
7 . केवल चालू वित्तीय वर्ष की ही ROP पेमैनेजर से कर सकते है।

नोट :- गत वर्षों की वसूली चालान द्वारा जमा करवानी होगी। यदि कार्मिक सेवानिवृत्त हो रहा है तो
उसकी वसूली निर्धारित मद में उपदान में से काटे जाने हेतु प्रस्तावित कर सकते हो।
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े – https://t.me/sarkariresult2024net