ग्राम पंचायत सहायक सूचना प्रपत्र (प्रपत्र-11)
‼️शालादर्पण नवीनतम अपडेशन‼️
> ग्राम पंचायत सहायक सूचना प्रपत्र (प्रपत्र-11)
>> शाला दर्पण पोर्टल पर अब अन्य कार्मिकों की तरह ग्राम पंचायत सहायक/विद्यालय सहायक/पंचायत शिक्षक का भी विस्तृत विवरण ( प्रपत्र-11) अपडेशन करना होगा।
प्रोसेस –
सर्वप्रथम आप इस लिंक पर क्लिक करके शालादर्पण स्कूल लॉगिन कीजिए।
https://rajshaladarpan.nic.in/SD4/Home/School/Home_New.aspx#
>> अब आप कार्मिक टैब पर क्लिक कीजिए।
>> यहां आपको ग्राम पंचायत सहायक सूचना प्रपत्र नाम से नवीनतम मॉड्यूल दिखाई देगा,जिस पर क्लिक कीजिए।
>> अन्य कार्मिक विवरण प्रपत्र-11 लिखा हुआ नया फेस ऑपन होगा।
>> इस फेस के आगे Add बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप आगे बढ़ेंगे।
>> यहां आपको ग्राम पंचायत सहायक/विद्यालय सहायक/पंचायत शिक्षक का प्रपत्र 11 भरना है।

>> प्रपत्र-11 में 5 टैब है –
1 व्यक्तिगत विवरण
2 शैक्षिक विवरण
3 प्रशैक्षिक विवरण
4 सेवा
5 पता
इन सभी टैब का विवरण एक-एक करके भरते हुए SAVE AND NEXT पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ना है।
नोट 1 – संबंधित कार्मिक का प्रपत्र -11 भरते समय कार्मिक के मूल कागज़ात से भलीभांति सत्यापन करते हुए विवरण दर्ज करें।
नोट 2 – अभी तक विभाग द्वारा इस संबंध में कोई प्रोसेस/आदेश जारी नहीं किया गया है।
अत: आश्वस्त होने के बाद ही प्रपत्र-11 में ग्राम पंचायत सहायक/विद्यालय सहायक/पंचायत शिक्षक का विस्तृत विवरण दर्ज करें।
धन्यवाद
भाग चन्द स्वामी “रसाल”
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े – https://t.me/Governmentemployeesnews