Pension Gratuity एवं Commutation निकालने का फॉर्मूला
पेंशन ग्रेच्युटी व कम्युटेशन गणना
नये आदेशानुसार संशोधित
प्रश्न:- पेंशन, ग्रेच्युटी व कम्युटेशन गणना की जानकारी देवे।
उत्तर:- Pension, Gratuity एवं Commutation निकालने का फॉर्मूला~
1. Monthly Pension amount formula-
अंतिम मूल वेतन÷2×सेवा की पूर्ण कुल छ:माही(50 अधिकतम)÷50= pension
For example-33700÷2×50÷50=16850 RS
2. Gratuity amount formula-
अंतिम मूल वेतन+DA÷1×सेवा की पूर्ण कुल छ:माही(66 अधिकतम)÷4= Gratuity
For examp-33700+ 14154 ÷1×66÷4=789591 RS
(Note अंतिम /अपूर्ण 6 माही सेवाअवधि की गणना में 3 महीने या उससे अधिक अवधि की सेवा को 1 छ:माही माना जाता है)
अथवा 33700+14154×16.5=789591 RS
(नोट:-अधिकतम ग्रेच्यूटी की राशि 20 लाख रु)
3. Commutation formula-
(1/3 of monthly pension)
मासिक पेंशन का 1/3 भाग (Round off) ×12 × रुपांतरण फैक्टर
For example-
यदि कोई कार्मिक 60 वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्त होता है और उसकी मासिक स्वीकृत पेंशन राशि=45000 RS है तो 15000 RS तक commutation करा सकता है जैसे-
15000×12×8.194=1474920 RS
रुपांतरण फैक्टर में आयु की गणना आगामी जन्म तिथि पर पूर्ण होने वाले वर्षों के अनुसार की जाती है। जैसे उपरोक्त गणना किए गए कार्मिक की आगामी जन्म तिथि पर आयु 61 वर्ष होने के कारण 8.194 से गुणा किया गया है।
रुपांतरण तालिका-
आगामी जन्म दिन पर आयु रुपांतरण फैक्टर
46 8.971
47 8.943
48 8.913
49 8.881
50 8.846
51 8.808
52 8.768
53 8.724
54 8.678
55 8.627
56 8.572
57 8.512
58 8.446
59 8.371
60 8.287
61 8.194
पेंशन में आयु अनुसार वृद्धि
पेंशनर की आयु मूल वेतन / पारिवारिक पेंशन में वृद्धि
80-84 20% 85-89 30%
90-94 40%
95-99 50%
100 या अधिक 100% (नियम-54ए)
नोट:-(1)DA की वर्तमान दर को नियमानुसार अपडेट कर ग्रेच्युटी की गणना करे।
(2) DA हमेशा मूल पेंशन पर मिलता है फिर मूल पेंशन प्लस DA में से कॉम्युटेशन पेंशन की राशि घटा कर शेष प्रतिमाह राशि का भुगतान पेंशनर को मिलता है।
(3) :-नए आदेश अनुसार 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मूल पेंशन का 10% अतिरिक्त भत्ता देय होगा जिस पर महँगाई राहत का भुगतान नही होगा।यह आदेश एक अप्रैल 2023 से लागू किया गया है।
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो ग्रुप