RKSMBK अंक गणना
1) RKSMBK कक्षा 3 से 5 तक अंक गणना के लिए प्रत्येक विषय में सही उत्तरों की संख्या को 0.75 से गुणा करें | इसके पश्चात अगर आंकड़े दशमलव संख्या में मिलते हैं तो उसको पूर्णांक में बदल दें |
उदाहरण के लिए किसी विषय में छात्र के 20 में से 15 उत्तर सही हैं , तो उसके आंकड़े होंगे – 15 X 0.75 = 11.25 |
इसको पूर्णांक में बदलने पर 12 प्राप्त होगा | इस प्रकार उसके अंक 12 भरने होंगे |
2) RKSMBK कक्षा 6 से 8 तक अंक गणना के लिए प्रत्येक विषय में सही उत्तरों की संख्या को 0.50 से गुणा करें | इसके पश्चात अगर आंकड़े दशमलव संख्या में मिलते हैं तो उसको पूर्णांक में बदल दें |
उदाहरण के लिए किसी विषय में छात्र के 20 में से 15 उत्तर सही हैं , तो उसके आंकड़े होंगे – 15 X 0.50 = 7. 5 |
इसको पूर्णांक में बदलने पर 8 प्राप्त होगा | इस प्रकार उसके अंक 8 भरने होंगे